ऋषभदेव : विश्वकर्मा जयंती पर निकाली शोभायात्रा

मेवाडा सुथार समाज ऋषभदेव की ओर से गुरुवार को विश्वकर्मा जयंती के उपलक्ष्य में शोभायात्रा निकाली गई । साथ ही ओजारो का पूजन किया गया । सूरज कुंड स्थित विश्वकर्मा मंदिर में प्रातः 7 बजे प्रतिमा पर जलाभिषेक दुग्धाभिषेक कर सामूहिक पूजा की गई । तत् पश्चात मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई । शोभायात्रा कस्बे के घाटी दरवाजा , ऋषभ चौक, जोहरी बाजार,सदर बाजार, नेहरू बाजार, पाटुना चौक,हॉस्पिटल रोड होती हुई पुनः विश्वकर्मा मंदिर पहुंची । दोपहर में मंदिर में विराजित प्रतिमा पर विशेष श्रृंगार किया गया । शाम चार बजे मंदिर के शिखर पर नवीन ध्वजा चढ़ाई गई । रात को महाआरती के भजन संध्या का आयोजन किया गया ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!