वेटरनरी कॉलेज नवानिया, ग्राम रुण्डेड़ा में एक दिवसीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय नवानिया उदयपुर (राजस्थान पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय बीकानेर) द्वारा राज्य सरकार की 100 दिन की कार्य योजना के अंतर्गत बुधवार को ग्राम रुण्डेड़ा में एक दिवसीय पशुचिकित्सा शिविर आयोजित किया गया। शिविर प्रभारी डाॅ. मितेश गौड़ ने ग्राम पंचायत रुण्डेड़ा सरपंच कालूलाल मेनारिया का स्वागत किया एवं बताया कि यह शिविर पशुचिकित्सा एवं पशु विज्ञान महाविद्यालय नवानिया द्वारा लगाया गया और इसमें पशुचिकित्सा महाविद्यालय के क्लीनिकल विषय के विषय विशेषज्ञों ने अपनी चिकित्सा सेवाएं दी। शिविर में पशुओं की प्रजनन संबंधी समस्याओं व सभी बीमारियों का इलाज किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि सरपंच रुण्डेड़ा कालूलाल मेनारिया ने पशुपालकों को अधिक से अधिक शिविर में आकर लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। डॉ. मितेश गौड़ ने बताया कि इस शिविर के अंतर्गत पशु पालकों को पशुपालन में उपयुक्त तकनीकों की उपयोगिता बताई गई व विशेषतः पशु पोषण, परजीवीयों से बचाव व कृत्रिम गर्भाधान की जानकारी प्रदान की गई। शिविर में पशुओं की विभिन्न बीमारियों के लिए उपचार उपलब्ध कराया गया। शिविर में कुल 61 पशुपालक लाभान्वित हुए तथा 618 पशुओं का उपचार एवं दवाइयां वितरित की गई। इस अवसर पर विषय विशेषज्ञ वेटरनरी गाइनेकोलॉजी डॉ. मितेश गौड़, विषय विशेषज्ञ पशु औषध डॉ संध्या मोरवाल, डॉ कल्पेश पारगी एवं स्नातकोत्तर विद्यार्थियों डाॅ ग्यारसी लाल यादव व डाॅ राकेश जांगिड़, सूरती भैंस परियोजना के पशुधन सहायक चंद्रभान सिंह शक्तावत व इंटर्नशिप विद्यार्थियों ने अपनी सेवाएं दी। इस दौरान गांव के मोतीलाल भट्ट, रामलाल छपन्या, कमलाशंकर भट्ट, किशन लाल, कालूलाल अकावत सहित ग्रामीण मौजूद थे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!