ऋषभदेव । देश के जाने -माने गीतकवि एवं साहित्यकार नरेंद्रपाल जैन को कविताओं की वाचिक परंपरा के दो राष्ट्रीय सम्मानों की घोषणा की गई है, जिसमें मातृभाषा उन्नयन संस्थान इंदौर द्वारा हिंदी काव्य गौरव अलंकरण सम्मान एवं युवा जागृति मंच आज़ाद ग्रुप उज्जैन द्वारा अमर शहीद चन्द्रशेखर आज़ाद सम्मान प्रदान किए जाएंगे।