मावली : दो दिवसीय विद्यालय प्रबंधन विकास समिति का प्रशिक्षण आयोजित।
मावली,ओमप्रकाश सोनी । क्षेत्र के फलीचड़ा ग्राम पंचायत के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में एसडीएमसी /एस एम सी दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया। जिसकी अध्यक्षता कार्यवाहक प्रधानाचार्य लाड कुंवर मुख्य अतिथि भजनलाल शर्मा, राजकुमार, प्रदेश शिक्षक नेता सुरेश कुमार देशबंधु, लहरी लाल जाट थे। सर्वप्रथम मां सरस्वती को माला पुष्प एवं दीप प्रजलन किया गया। उसके बाद अतिथियों का स्वागत अभिनंदन किया गया मास्टर ट्रेनर भजनलाल शर्मा ने विद्यालय विकास एवं प्रबंधन समिति के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई शिक्षक नेता देशबन्धु ने कहा कि विद्यालय में बालकों का ठहराव नामांकन भामाशाह विकास के कार्य शिक्षण कार्य गतिविधि आधारित शिक्षण माह के अंत में अमावस्या के दिन बैठक रखी जाए विद्यालय विकास के लिए भामाशाय बालक अभिभावक शिक्षक की महत्वपूर्ण कड़ी होती है,प्रधानाचार्य लाड कुंवर ने बताया कि विद्यालय में शैक्षिक सह शैक्षिक गतिविधि आधारित शिक्षण कार्य समय के अनुसार किए जाए तथा स्कूल की विभिन्न समस्याओं का निस्तारण किया जाए इस दौरान एस एम सी अध्यक्ष मुस्ताक अहमद, जय राम गाडरी, दीपक गाडरी,भोजलाई स्कूल के प्रधानाध्यापक प्रेम सिंह राजपूत, कुंचौली से प्रतिनिधि प्रेम व्यास देव, खेड़ा विद्यालय के पर्वत कुमार शर्मा बालिका स्कूल से बसंत कटारिया माध्यमिक विद्यालय से जोली चौधरी, लीला खटीक काजल श्रीमाली, ओम प्रकाश लोहार, रक्षा चौधरी, देवीलाल जाट, फतेह लाल यादव, उदयलाल सालवी, महेश चंद्र लूनिया, कृंजल गुर्जर आदि सदस्य उपस्थित रहे।
