शहर के रामनगर कॉलोनी में दिन दहाड़े युवक ने किराणा की दुकान के गल्ले से पार किए रुपिए,पूरी घटना पास के दुकान लगे सीसी टीवी कैमरे हुई कैद
डीपी न्यूज़ : नरेश भोई
डूंगरपुर। शहर में एक युवक ने दिन दहाड़े किराणा की दुकान से गल्ले में रखे रूपिए पर साथ साफ कर लिया। पूरी घटना पास ही अन्य दुकान पर लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र रामनगर कॉलोनी के माथू गामडा मुख्य मार्ग पर स्थित कुलदीप किराना की दुकान में शांति देवी पत्नि विनोद कुमार कलाल बैठी हुई थी। दोपहर करीब दो बजे पास ही आटा चक्की की दुकान पर गई। इस दौरान एक युवक जिसने काला शर्ट व सफेद रंग के जूते पहने हुए थे तथा मुंह पर मास्क पहने युवक ने किराणा की दुकान को खाली देखकर मैं दुकान में दाखिल हुआ तथा गल्ले में रखे करीब 1500 रुपए निकालकर जैसे ही भागने लगा तो पीछे से शांति देवी कलाल ने दौड़कर युवक का पकड़ने की कोशिश की लेकिन युवक ने महिला को झटका देते हुए दुकान की पास की गली भाग खड़ा हुआ। शांति देवी इसकी जानकारी अपने पति विनोद तथा आसपास के दुकानदार इसकी जानकारी दी। अचानक से हुए इस धतनाक्रम से आप पास के दुकान दरों भी भोचक्के हो गए। चोरी की पूरी वारदात पास ही दुकान के लगे सीसी टीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसी फुटेज में एक युवक दिखाई दे रहा है जिसने काले रंग का शर्ट व सफेद रंग के जूते पहने हुए तथा मुंह पर मास्क लगाए दुकान में जाते हुए दिखाई दिया।
