कल्याणपुर : महिला और उसके पति पर कुंट मिक से हमला कर किया घायल

कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । क्षेत्र के गुमानपुरा में एक महिला ने एक युवक के खिलाफ उसके व उसके पति के साथ कुंट से मारपीट करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार नानीदेवी पत्नी धुलेश्वर मीणा निवासी गुमानपुरा कल्याणपुर ने मामला दर्ज करवाया कि 17 फरवरी को रात्री करीब 10 बजे लगभग वह औरी उसका पति दोने उसके घर के आंगन में खाट पर लेटे हुए थे तथा उसकी लडकी तारा घर के अन्दर सोई हुई थी। इस समय तारा का घर वाला शंकर पुत्र हेमराज मीणा निवासी कालीघाटी उसके घर पर आया और लकडी काटने का कुंट से अचानक उसके व उसके पति पर हमला कर दिए, जिससे उसके बाएं हाथ के कंधे पर व दाहिने हाथ की कलाई व कोहनी के पास में मारा, जिसे चोंटे आई। उसने पति धुलेश्वर के चेहरे पर बाई साईड में कुंट मारी, जिससे चोट के निशान हो गए है। उसके व उसके पति के शोर पर उसकी बहु प्रियंका व उसकी लडकी तारा बीच-बचाव किया । परिजन दोनों को चिकित्सालय लेकर गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!