अब शिक्षकों को रविवार की छुट्टी के दिन नहीं आना होगा नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें लेने

भिंडर,सलूंबर और लसाड़िया ब्लॉक के विद्यालयों के शिक्षको को राहत 

संगठन की मांग पर त्वरित संशोधित आदेश निकालने पर शिक्षक संघ राष्ट्रीय ने जताया आभार

उदयपुर,कन्हैयालाल मेनारिया । मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी समग्र शिक्षा उदयपुर ने पूर्व में भिंडर,सलूंबर और लसाड़िया ब्लॉक के विद्यालयों को नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें प्राप्त करने के लिए राजस्थान पाठ्य पुस्तक मंडल केंद्र सेक्टर-4,उदयपुर पर 25 फरवरी और 3 मार्च रविवार को उपस्थित होने का आदेश निकाला था जिससे शिक्षकों में रोष उत्पन्न हो रहा था। जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन ने जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला को शिक्षकों की परेशानी बताते हुए रविवार को 60 से 100 किलोमीटर दूर स्थित विद्यालयों से उदयपुर नि:शुल्क पाठ्य पुस्तकें लेने आने के अव्यावहारिक आदेश से शिक्षकों में फ़ैल रही नाराजगी व रोष से अवगत कराया। इस पर शिक्षकों को राहत प्रदान कराने के लिए राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह झाला ने सहायक निदेशक दिनेश बंसल से वार्ता की और दोनों रविवार की तिथि परिवर्तित कर किसी अन्य कार्य दिवस पर नि: शुल्क पाठ्य पुस्तकें लेने आने के लिए संशोधित आदेश निकालने का अनुरोध किया। मीडिया प्रभारी गोपाल मेहता मेनारिया ने बताया कि सहायक निदेशक बंसल ने शिक्षकों की परेशानी को समझते हुए सकारात्मक विचार करते हुए लसाडिया,भिंडर और सलूंबर ब्लॉक के लिए पूर्व तिथि परिवर्तित करते हुए रविवार को छोड़कर अन्य कार्य दिवस का संशोधित आदेश निकाल कर शिक्षकों को राहत प्रदान की। तत्परता से संशोधित आदेश निकालने के लिए शिक्षक संघ राष्ट्रीय जिला कोषाध्यक्ष मंगल कुमार जैन, मंत्री वगत लाल शर्मा, संयुक्त मंत्री डॉ हेमंत मेनारिया, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ओमप्रकाश चौबीसा, वरिष्ठ सदस्य चन्द्रेश दक आदि ने समग्र शिक्षा अधिकारी का आभार जताया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!