हैप्पी होम सीनियर सेकेंडरी विद्यालय उदयपुर में आईस्टार्ट राजस्थान व आईस्टार्ट स्कूल और नेस्ट डिस्ट्रिक्ट इन्क्यूबेशन कार्यशाला आयोजित
उदयपुर । राजस्थान सरकार के आईटी और संचार विभाग की प्रमुख पहल आईस्टार्ट राजस्थान ने, उदयपुर में आईस्टार्ट स्कूल और नेस्ट जिला इन्क्यूबेशन संभागीय आउटरीच कार्यशाला का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं और सलाहकारों सहित 90 से अधिक भागीदारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान, स्टार्टअप मेंटर सलाहकार श्री सौरभ वैष्णव और संदीप शर्मा द्वारा कलेक्ट्रेट में संचालित आईस्टार्ट इंक्यूबेशन सेंटर के बारे में जानकारी सांझा की गईं एवं श्री समीर खान ने आई स्टार्ट स्कूल एवं डी.ओ.आई.टी.सी डिपार्टमेंट द्वारा संचालित लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम व राजस्थान सरकार के समय- समय पर होने वाले प्रतियोगिता जैसे आइडियाथॉन, हैकथॉन की जानकारी भी साझा की एवं श्री अरुण यादव ने कलेक्ट्रेट में संचालित टिंकरली लैब की विस्तृत जानकारी छात्र-छात्राओ को प्रदान की
कार्यकर्म में हैप्पी होम सीनियर सेकेंडरी विद्यालय, के श्रीमती निर्लमा सालवी ने छात्र-छात्राओ को स्व रोजगार को शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं अवगत कराया की कैसे रोजमर्रा की समस्याओं का निराकरण ढूंढते हुए एक विकसित भारत का निर्माण किया जा सकता हैं
