श्रीनाथजी मंदिर में तीनों गेटों की बढाई सुरक्षा
नाथद्वारा,नरेन्द्र पालीवाल । प्रभु श्रीनाथ जी की हवेली में सुरक्षा व्यवस्था के मध्ये नजर अभी हाल ही में किसी के द्वारा फोटो लेने के बाद गो. ति.108 श्री राकेश जी (श्री इंद्रदमन जी) महाराज श्री की आज्ञा एवं गो.चि.105 श्री विशाल जी (श्री भूपेश कुमार जी) बावा श्री के निर्देशानुसार मंदिर की सुरक्षा एवं जांच को मंदिर प्रशासन द्वारा कड़ा कर दिया गया है, इसी क्रम में आज मंदिर के प्रीतम पोल गेट पर नया डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर लगाया गया तथा नए चार हैंड हेल्ड डिडेक्टर भी लिए गए हैं जिससे मंदिर में प्रवेश करने वाले सभी वैष्णवजन एवं दर्शनार्थियों की पुख्ता जांच करके प्रवेश दिया जा सके मंदिर में मोबाइल ले जाना वर्जित है उसके लिए वैष्णव जन से अपील भी की गई है कि सभी दर्शनार्थी एवं वैष्णव जब भी दर्शन करने मंदिर आए तो अपना मोबाइल होटल या मंदिर काउंटर पर जमा करा कर मंदिर में दर्शन हेतु पधारे मंदिर प्रशासन द्वारा श्रीनाथ गार्ड एवं सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं की जांच बराबर हो एवं सख्त हो उसके लिए आज मंदिर के मुख्य प्रशासक श्री भारत भूषण व्यास एवं तिलकायत श्री के सचिव श्री लीलाधर पुरोहित एवं कमांडिंग ऑफिसर एवं श्रीनाथ गॉड्स व सुरक्षा अधिकारियों द्वारा मंदिर की सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया एवं निर्देश दिए गए !
