विकसित भारत विकसित राजस्थान लाभार्थी संवाद कार्यक्रम आयोजित लाभार्थियों को हाथों हाथ मिली गारंटी तो खिल उठे चेहरे

मोदी की गारंटी पर लोगों को विश्वास – विधायक अमृत लाल मीणा

विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य को सलूम्बर में साकार करना पहला उद्देश्य:-कलेक्टर संधु

सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । विकसित भारत विकसित राजस्थान के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान के सभी विधानसभा क्षेत्र के लाभार्थियों को उद्बोधन और 17000 करोड़ की विकास परियोजना का लोकार्पण,उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।

प्रदेश सरकार द्वारा जयपुर में आयोजित लोकार्पण एवं शिलान्यास के राज्यस्तरीय समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रिमोट का बटन दबाकर लोकार्पण और शिलान्यास किए।इसमें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित जनप्रतिनिधियों,अधिकारियों एवं लाभार्थियों ने हिस्सा लिया।

जिले की सलूंबर विधानसभा क्षेत्र का कार्यक्रम राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सलूंबर में हुआ।माननीय मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन के बाद विधानसभा स्तरीय कार्यक्रम की शुरुआत हुई।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़े

जयपुर में आयोजित विकसित भारत संकल्प कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली से वर्चुअली जुड़े और लोकार्पण-शिलान्यास के उपरान्त प्रदेश के विभिन्न जिलों से वर्चुअल माध्यम से जुड़े जनप्रतिनिधियों, लाभार्थियों एवं आमजन को संबोधित किया।

मोदी की गारंटी पर लोगों को विश्वास – विधायक अमृत लाल मीणा

समारोह को संबोधित करते हुए सलूंबर विधायक अमृत लाल मीणा ने प्रधानमंत्री द्वारा किए गए शिलान्यास, लोकार्पण और उद्घाटन को राजस्थान प्रदेश के समग्र विकास को नई रफ्तार देने वाला निरूपित किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के उत्कृष्ट एवं जनकल्याणकारी नेतृत्व का ही परिणाम है कि आज राजस्थान चहुंमुखी विकास एवं उन्नतिकारी नवनिर्माण का इतिहास रचने की दिशा में आगे बढ़ रहा है। इन्हीं का परिणाम है कि विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में राजस्थान अव्वल पहचान बना रहा है।

कार्यक्रम में विधायक अमृत लाल मीणा ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर लोगों के विश्वास को प्रमुखता से बताते हुए मोदी जी द्वारा लोक कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से आमजन को लाभान्वित करने की गारंटी को पूर्ण करने के बारे में बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त भारत व 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने में सभी के सहयोग का आह्वान किया।

सभी के सहयोग से ही विकसित भारत संकल्प यात्रा के उद्देश्य होंगे पूर्ण

जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधु ने अपने संबोधन में उपस्थित आमजन से अपील करते हुए विकसित भारत संकल्प यात्रा में पात्र छूटे हुए लाभार्थियों को योजनाओं से जोड़ने में सभी की भागीदारी में सहयोग करने का संकल्प दिलाया। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा बताई गई चार श्रेणियां के उत्थान से ही विकसित भारत का संकल्प साकार करने में अपनी भागीदारी निभाने का आह्वान किया।संधू ने उपस्थित आमजन से प्रधानमंत्री जीवन ज्योति, प्रधानमंत्री सुरक्षा,पीएम उज्जवला, सौभाग्य जैसी अनेक जनकल्याणकारी योजनाओं में स्वयं और पात्र लाभार्थी का अधिकाधिक पंजीयन करवाना सुनिश्चित करने के लिए अधिकारीगण जनप्रतिनिधीगण सभी से सहयोग करने की अपील की। जिला कलक्टर ने अपील कि जिला प्रशासन द्वारा सर्वे कराई जा रही है जिससे प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजना से जोड़ा जाएगा जिसमें हम सब की सामुहिक ज़िम्मेदारी से ही सर्वे कार्य पूर्ण होगा।

स्वयं सहायता समूह की महिलाओ को 4 करोड़ 45 हजार रुपए का सौपा चैक

राजीविका समूह की महिलाओ को विधायक अमृत लाल मीणा एवं जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधु के हाथो 4 करोड़ 45 हजार का चैक वितरित किया गया।

लाभार्थियों को किया लाभान्वित

कार्यक्रम में विधायक अमृत लाल मीणा एवं जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधु के हाथो स्वास्थ विभाग के 5 दिव्यांग जनों को लाभान्वित किया उसी प्रकार, कृषि विभाग के अपना खेत अपना काम के 5 लाभार्थियों को लाभान्वित किया इसी प्रकार प्रधानमन्त्री फसल बीमा योजना के 5 लाभार्थियों को लाभान्वित किया।

सौर ऊर्जा की लगाई प्रदर्शनी

जनसंवाद और शिलान्यास कार्यक्रम के अंतर्गत सौर ऊर्जा की प्रदर्शनी लगाई गई जिसे आमजन ने उत्साह से सूर्योदय योजना की बारीकियों से जानकारी ली।

कार्यक्रम के अंत मे धन्यवाद ज्ञापन एसडीएम सुरेन्द्र बी पाटीदार ने किया और कार्यक्रम का संचालन श्री राजेन्द्र वर्णोत्री एवं चंद्रवीर सिंह ने किया।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर विधायक अमृत लाल मीणा, जिला कलक्टर जसमीत सिंह संधु, एसीईओ अनिल पहाड़िया, एसडीएम सुरेन्द्र बी पाटीदार एवं प्रकाश चंद्र रैगर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल,उप अधीक्षक डूंगर सिंह,मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जे पी बुनकर, तहसीलदार सलूंबर मयूर शर्मा,सलूंबर नगर परिषद आयुक्त मुकेश मोहिल , विकसित भारत संकल्प यात्रा जिला संयोजक चंद्रशेखर जोशी ,सह संयोजक लव व्यास,जिला उपाध्यक्ष कैलाश गांधी, जिला वक्ता अखिलेश बाहेती नेता प्रतिपक्ष प्रभुलाल जैन ,जिला परिषद सदस्य धर्मेंद्र मेहता , उप प्रधान देवेंद्र सिंह बस्सी ,रामेश्वर जी जोशी,परमानंद मेहता,भाजपा नगर अध्यक्ष नंदलाल सुथार, नेता प्रतिपक्ष सोहनलाल चौधरी,करण सिंह ,विजेश भलवाड़ा, पंवार ,पुष्पेंद्र सोनी ,नितिन सालगिया, पार्षद दिलीप खटीक,कपिल लड्ढा, सहित भाजपा के समस्त मंडल अध्यक्ष,पंचायत समिति सदस्य एवम कार्यकर्ता सहित बहुसंख्यक लाभार्थी उपस्थित रहे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!