राष्ट्रीय स्तर पर तेजस्वी व्यास ने किया राज्य का प्रतिनिधित्व,नागपुर विधान भवन में हुआ युवा संसद
भारत सरकार के पर्यवारण एवं जलवायु मंत्रालय द्वारा स्टूडेंट्स फ़ॉर डेवलपमेंट के सानिध्य में राष्ट्रीय पर्यवारण युवा संसद का राष्ट्रीय स्तर कार्यक्रम आयोजित किया गया है, दो दिन 10 व 11 फरवरी तक नागपुर शहर में विधान भवन में युवा संसद आयोजित हुआ जिसमें भिण्डर की युवा बहुमुखी प्रतिभा तेजस्वी पुत्री भगवतीप्रसाद व्यास मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय व राज्य का प्रतिनिधित्व किया। देश भर से आए 250 युवाओँ में व्यास उन 5 प्रेस बोर्ड में से थी जिन्होने रिपोर्ट बनाई । कार्यक्रम में लोकसभा स्पीकर ओम बिरला जी, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी,महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,राजस्थान विधानसभा स्पीकर वासुदेव देवनानी,सहित कई अतिथियों के शामिल थे।
