नागणेच्या माता मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव 18 से विशाल शोभायात्रा व भव्य भजन संध्या होगी

मेवल क्षेत्र के खरका गांव में राजपूत समाज द्वारा पांच दिवसीय अखिल भारतीय राठौड़ वंश की कुलदेवी नागणेच्या माता के प्राण प्रतिष्ठा 22 को प्रातः 8 बजे होगी 21 को पूर्व पूरे गांव में विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी,यात्रा नागणेच्या धाम से प्रारंभ होकर सुथार मोहल्ला महाराणा प्रताप बस स्टेशन सदर बजार हनुमान चौक वीर दुर्गादास राठौड चौक राजपुत भागल जैन मौहल्ला पतवारी नदी रोड होते हुए पुन: नागणेच्या धाम पंहुचेगी दलपत सिंह राठौड़ ने बताया कि समारोह में 21 फरवरी बुधवार को श्री 1008 अवधेश चैतन्य ब्रह्मचारी सूरजकुंड धाम श्री नागणेचा धाम खरका में अगवानी करेंगे 22 फरवरी गुरुवार रात्री विशाल भजन कीर्तन में भजन गायक श्री भगवत सुथार एंड पार्टी द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएगी.

संपूर्ण कार्यक्रम अंबे स्टूडियो पाणुन्द द्बारा लाइव प्रसारित किया जाएगा….!!

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!