गांव चले अभियान में जिला प्रभारी जोशी ने किया ओरवाडिया में बूथ ,कर्मचारी और लाभार्थी संपर्क
सलूंबर, विनोद कुमार रैगर । आगामी लोकसभा की तैयारियो हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वकांक्षी अभियान गांव चले के अंतर्गत अभियान के जिला प्रभारी और जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी ने मंगलवार को सलूंबर के मैवल मंडल के ओरवाडिया ग्राम पंचायत में प्रवास कर अभियान का शुभारंभ किया
अभियान के तहत दीवार लेखन ,बूथ कार्यकर्ताओ से चर्चा, लाभार्थी संपर्क,कर्मचारियों से स्नेह संवाद किया और गांव के राजनीतिक ,सामाजिक बिंदुओं पर फीडबैक लिया इस अवसर पर कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए अभियान के जिला प्रभारी चंद्रशेखर ने कहा की डबल इंजन की सरकार में गरीबों , वंचितो को केंद्र एवं राज्य सरकार की फ्लैग शिप योजनाओं से जोड़ उनके उनका सशक्तिकरण ही पहली प्राथमिकता हे ।
