आयुष्मान भारत के स्कूल हेल्थ एंड वेलनेस कार्यक्रम अन्तर्गत तीन दिवसीय शिक्षक रिफ्रेशर प्रशिक्षण का शुभारंभ
मावली,ओमप्रकाश सोनी । आयुष्मान भारत योजना अंतर्गत मावली ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, आसोलियों की मादड़ी मे हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम के तहत तीन दिवसीय हेल्थ एंबेसेडर रिफ्रेशर प्रशिक्षण का शुभारम्भ अतिरिक्त ब्लॉक शिक्षा अधिकारी प्रकाश चोधरी के मुख्य आतिथ्य , शिविर प्रभारी प्रधानाचार्य श्रीमती जय कुंवर आशिया की अध्यक्षता , वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक अर्जुन सिंह झाला के विशिष्ट आतिथ्य में हुआ। प्रशिक्षण में मावली ब्लॉक के विज्ञान शिक्षक व शारीरिक शिक्षक भाग ले रहे हैं । हेल्थ एंड वेलनेस प्रोग्राम के ग्यारह मॉड्यूल स्वस्थ बढ़ना, भावनात्मक कल्याण और मानसिक स्वास्थ्य, पारस्परिक सम्बन्ध, मूल्य और जिम्मेदार नागरिकता, जेंडर समानता, पोषण स्वास्थ्य और स्वच्छता, पदार्थ के दुरुपयोग की रोकथाम और प्रबन्धन, स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देना, प्रजनन स्वास्थ्य और एच आई वी की रोकथाम, हिंसा और चोट के खिलाफ सुरक्षा, इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग को बढ़ावा देना। इन ग्यारह मॉड्यूलस पर राज्य स्तर प्रशिक्षित एसआरजी दुर्गा शंकर श्रौत्रिय, निरन्जन कुमार पटवारी, मंजुषा मूलचन्दानी, संजय वैष्णव व गणेश लाल सालवी विस्तार से चर्चा करेंगे। इस गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर में राजवीर सिंह तथा कमलेश कुमार त्रिवेदी प्रशिक्षण शिविर व्यवस्था प्रभारी के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।
