महिला को भूत-प्रेत के वश में बताकर टोने-टोटके से इलाज के नाम पर साढ़े 12 लाख रुपए की ठगी की , गिरफ़्तार,

तंत्र विद्या और टोने-टोटके से इलाज के नाम पर 12.49 लाख रुपए के जेवरात हड़पने वाले शातिर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जांच में सामने आया कि रूपेश ने टोटके से समस्याओं के निदान के नाम पर कई लोगों को ठगा है। प्रतापनगर थानाधिकारी हिमांशु सिंह राजावत ने बताया कि कांकरोली निवासी रूपेश पुत्र गुलाब सुथार को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ बेड़वास निवासी भंवरलाल पुत्र देवीलाल ने 8 फरवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बेटी को भूत-प्रेत के वश में बताया

रिपोर्ट में बताया था कि वे बेटी से मिलने उसके ससुराल गए थे। वहां कांकरोली निवासी रूपेश पुत्र गुलाब सुथार मिला। उसने तंत्र-मंत्र से बेटी का इलाज कर स्वस्थ करने का दावा किया था। रूपेश उनके घर गया और बेटी को भूत-प्रेत के वश में बताया। समाधान के लिए घर का शुद्धिकरण करने को कहा। इसके लिए 11 हजार 111 रूपए मांगे।

शुद्धि के लिए 51 हजार रुपए लिए

इलाज के बहाने बेटी से 19 तोला सोना और 400 ग्राम चांदी के जेवर समाधान के नाम पर ऐंठे। आरोपी एक महीने बाद जेवर लौटाना बताकर गया। इस बीच शुद्धि के लिए 51 हजार रुपए भी ले लिए। कुछ दिनों बाद रूपेश ने उनसे 7 हजार रुपए मांगे, जो बेटी ने दिए। एक महीने बाद संपर्क किया तो आरोपी समय मांगने लगा। जेवरों का तकाजा करने पर आरोपी टालता रहा। पुलिस ने

हिरणमगरी में भी महिलाओं को ठगा था

पुलिस ने आरोपी रूपेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में सामने आया कि उसने हिरणमगरी क्षेत्र में भी दो महिलाओं से तंत्र विद्या से समस्या का समाधान बताकर लाखों रुपए और 28 तोला सोने के जेवर ठग लिए थे। पुलिस आरोपी से जेवरों के बारे में पूछताछ कर रही है।

 

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!