कोटा में 20 दिन में चौथा सुसाइड,माता पिता फोन करते रहे,JEE रिजल्ट के बाद फंदे पर लटका कोचिंग स्टूडेंट
कोटा में इस साल सुसाइड का चौथा केस सामने आया है। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर के रहने वाले एक स्टूडेंट ने सोमवार रात फंदे पर लटककर जान दे दी। छात्र 2 साल से कोटा में रहकर जेईई की तैयारी कर रहा था। सोमवार रात जॉइंट एंट्रेस एग्जाम (JEE) मेंस का रिजल्ट आया था। उसके बाद स्टूडेंट सुसाइड कर लिया।
डीएसपी भवानी सिंह ने बताया कि स्टूडेंट शुभकुमार चौधरी (16) महावीर नगर प्रथम इलाके में हॉस्टल में रहता था। वह 12वीं का स्टूडेंट था। सोमवार रात जेईई की रिजल्ट आया था। आज सुबह उसके पेरेंट्स ने फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने वार्डन को कॉल किया। वार्डन ने उसके रूम का गेट को धक्का देकर खोला तो स्टूडेंट पंखे पर फंदे से लटका हुआ था। घटना मंगलवार सुबह करीब 8 बजे की है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्टूडेंट ने 11वीं की पढ़ाई भी यहां से की थी। अभी सुसाइड का कारण सामने नहीं आया है। ये भी पता नहीं लगा, उसके कितने नंबर आए थे। जवाहर थाना पुलिस ने शव को उतारकर हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया है।
इस साल के दूसरे सुसाइड केस
- 2 फरवरी को यूपी के गोंडा जिले के रहने वाले नूर मोहम्मद (27) ने सुसाइड किया था। नूर मोहम्मद चेन्नई कॉलेज से बीटेक कर रहा था। कोटा में रहकर ऑन लाइन पढ़ाई करता था।
- 31 जनवरी को कोटा के बोरखेड़ा में रहने वाली निहारिका (18) ने सुसाइड कर लिया था। वह जेईई की तैयारी कर रही थी। उसने सुसाइड नोट में लिखा था- ‘मम्मी पापा मैं जेईई नहीं कर पाई, इसलिए सुसाइड कर रही हूं। मैं एक लूजर हूं, मैं अच्छी बेटी नहीं हूं। सॉरी मम्मी-पापा यही लास्ट ऑप्शन है’।
- 24 जनवरी को यूपी के मुरादाबाद का रहने वाले मोहमद जैद (19) ने आत्महत्या की थी। वह जवाहर नगर थाना क्षेत्र के न्यू राजीव गांधी नगर इलाके में एक हॉस्टल में रहता था और NEET की तैयारी कर रहा था।
