लोगो से ठगी कर रूपये व जेवरात ऐठने वाले अभियुक्त नगरपरिषद् सलुम्बर कर्मचारी को किया गिरफ्तार
सलुम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । लोगो से ठगी कर रूपये व जेवरात ऐठने वाले अभियुक्त को गिरफतार किया। सलुम्बर थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में थाने से एक विशेष टीम का गठन कर ठगी व धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।
थानाधिकारी ने बताया की 7 फरवरी को प्रार्थीया जुमाना पत्नी अब्बास अली बोहरा,निवासी बोहरवाडी सलुम्बर ने उपस्थित थाना हो बरखिलाफ महेन्द्र सिंह पिता बतरसिंह चौहान,निवासी होली चौक सलुम्बर हाल कर्मचारी नगरपरिषद् सलुम्बर के एक खिलाफ लिखित रिपोर्ट टाईपशुदा इस आशय कि पेश की कि अभियुक्त द्वारा मुझे नगर परिषद में कर्मचारी का घोस दिखाकर कुल नगद रूपया 4,22,000 रूपये एवं 11.5 तोला सोना हड़प लिया है व वापिस नही दे रहा है व टालमटोल कर रहा है।जिस पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
थाना हाजा पर ठगी व धोखाधडी की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश महेन्द्र सिंह चौहान की तलाश व माल मशरूका की बरामदगी हेतु थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया जाकर टीम द्वारा अभियुक्त महेन्द्र सिंह पिता चतरसिंह चौहान,निवासी होली चौक,सलुम्बर जिला सलुम्बर (राज.) हाल कर्मचारी नगर परिषद् सलुम्बर, जिला सलुम्बर (राज.) को पकड़कर थाने पर लाकर सख्ती व पुछताछ की गई तो उक्त बदमाशान द्वारा प्रकरण हाजा की घटना कारीत करना स्वीकार किया है। पुलिस टीम सलुम्बर के द्वारा आरोपी से प्रकरण हाजा का माल मशरूका सोने के जेवरात बरामद किये गये है।
