अयोध्या में भगवान राम के दर्शन कर लोटे यात्रियों का स्वागत किया
बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल किसान संघ और विविध संगठन चित्तौड़ प्रांत के 1313 यात्रियों ने अयोध्या यात्रा के लिए 3 फरवरी को आस्था स्पेशल ट्रेन उदयपुर से प्रस्थान किया जिनका रेलवे एवं संगठन के पदाधिकारी द्वारा भव्य स्वागत किया गया जिसमें ज्ञानानंद जी महाराज एवं विभिन्न संगठन के पदाधिकारी और गणमान्य स्वयंसेवक कार्यकर्ता उनका उत्साह वर्धन करते हुए उन्हें यात्रा के लिए प्रस्थान किया जहां सभी कार्यकर्ताओं ने अयोध्या पहुंचकर प्रभु श्री राम लला के दर्शन किए वहीं पावन धाम हनुमानगढ़ी नंदीग्राम सूर्यकुंड और भी अनेकों दर्शनार्थ स्थल के दर्शन कर पुनः 5 फरवरी रात्रि को उदयपुर के लिए अयोध्या से प्रस्थान किया जहां अपने-अपने स्थान पर कार्यकर्ताओं ने बड़े हर्षोल्लास और जोश ढोल नगाड़ों के साथ साथ यात्रा कर लोट यात्रियों का स्वागत सत्कार किया। जिसमें संघ दृष्टि से भिंडर जिले के 55 यात्रियों ने यात्रा की जिसमें मावली फतेह नगर मेनार बांसवाड़ा हिता भिंडर कानोड़ लसाडिया के स्वयंसेवकों ने दर्शन की।।
