प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पिपली बी का औचक निरीक्षण : एक चिकित्सक सहित 6 नर्सिंग स्टाफ मिले नदारद, कारण बताओ नोटिस जारी
उदयपुर । उदयपुर के ऋषभदेव ब्लॉक में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी द्वितीय (CMHO) ने पीपली-बी प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र (PHC) का निरीक्षण किया तो वहां पर एक डॉक्टर सहित स्टाफ के छह सदस्य मिले ही नहीं।
सीएमएचओ डा शंकर बामनिया ने बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार सभी चिकित्सा संस्थानों को सप्ताह में दो दिन औचक निरीक्षण के तहत कल सीएमएचओ (द्वितीय) उदयपुर डॉ कांतिलाल पलात द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पीपली बी का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान संस्थान से एक चिकित्सक डॉ कपिल , दो नर्सिंग स्टाफ कांतिलाल और संगीता तथा चार एएनएम कलावती , शिल्पा , लता एवं गंगा कर्तव्य से बिना पूर्व अनुमति एवं बिना स्वीकृत अवकाश स्वीकृत कराये स्वेच्छा अनुपस्थित पाये गये हैं। इस प्रकार उक्त कार्मिक अपने कर्तव्य से विना पूर्व अनुमति एवं बिना स्वीकृत कराये अनुपस्थित जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया ।
डा बामनिया ने बताया कि स्पष्टीकरण पत्र प्राप्ति के तीन दिवस में कार्यालय में व्यक्ति उपस्थित होकर प्रस्तुत नहीं करने पर इनके विरुद्ध नियमानुसार कार्यवाही का प्रस्ताव उच्च अधिकारियों को भिजवा दिये जायेगे ।
