पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्र 01 उदयपुर में आईस्टार्ट राजस्थान व आईस्टार्ट स्कूल और नेस्ट डिस्ट्रिक्ट इन्क्यूबेशन कार्यशाला आयोजित
उदयपुर । राजस्थान सरकार के आईटी और संचार विभाग की प्रमुख पहल आईस्टार्ट राजस्थान ने, उदयपुर में आईस्टार्ट स्कूल और नेस्ट जिला इन्क्यूबेशन संभागीय आउटरीच कार्यशाला का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में अधिकारियों एवं छात्र-छात्राओं और सलाहकारों सहित 140 से अधिक भागीदारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान युवा उद्धमी, परिचय (स्टार्ट-अप) फाउंडर आयुष व्यास ने छात्र-छत्राओ को उद्दमी कैसे बने उसके लिए संपूर्ण जानकारी छात्र-छत्राओ को साझा की और कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए स्टार्टअप मेंटर सलाहकार श्री संदीप शर्मा और सौरभ वैष्णव द्वारा कलेक्ट्रेट में संचालित आईस्टार्ट इंक्यूबेशन सेंटर के बारे में जानकारी सांझा की गईं एवं समीर खान ने आई स्टार्ट स्कूल और नेस्ट जिला इन्क्यूबेशन प्रोग्राम एवं डी.ओ.आई.टी.सी डिपार्टमेंट द्वारा संचालित लर्निंग मैनेजमेंट सिस्टम और टिंकरली लैब की विस्तृत जानकारी छात्र-छात्राओ को प्रदान की व राजस्थान सरकार के समय- समय पर होने वाले प्रतियोगिता जैसे आइडियाथॉन, हैकथॉन की जानकारी भी साझा की|
कार्यकर्म में पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्र 01, के उप-प्राचार्य श्री अब्दुल हसीब खान ने छात्र-छात्राओ को स्व रोजगार को शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया एवं अवगत कराया की कैसे रोजमर्रा की समस्याओं का निराकरण ढूंढते हुए एक विकसित भारत का निर्माण किया जा सकता हैं तथा प्राचार्य श्री दिलबहादुर सिंह ने विद्यार्थियों को बताया की किस प्रकार विद्यार्थियों द्वारा एक सफल उद्यम सर्जीत किया जा सकता है, जिससे की समाज में नए रोजगार एवं आय के नए स्त्रोत का भी सृजन किया जा सके|
