कल्याणपुर : गुमानपुरा में पेंथर में मचाया आतंक, 15 भेडो का शिकार कर 20 को किया घायल , ग्रामीणो में दहशत
कल्याणपुर,अशोक वैष्णव । क्षेत्र के गुमानपुरा में गत रात्रि को गजेन्द्र मीणा पुत्र हुरमा मीणा के बाडे में बंधी भेडो को पेंथर के द्वारा आतंक मचाते हुए 15 भेडो का शिकार कर दिया पेंथर ने सिधा गले में अटेक करता हुआ सबका खुन चुसा और 20 भेडो को घायल कर दिया रात भर तांडव करता रहा पेंथर प्रातः 5 बजे गजेन्द्र ने पुत्र अपने को आवाज देते हुए चार्जर मंगवाया तब पुत्र को बाडे मे से जानवर भागता हुआ दिखाई दिया | घटना क जानकारी गॉव के ओमप्रकाशस मीणा ने पत्रकार को सुचना दी । पत्रकार के द्वारा पुलिस थाने व क्षैत्रिय वनअधिकारी को घटना कि जानकारी दी गई मौके पर एएसआई हरीशचंद्र पहुचे ।ग्ग्रमीण क्षैत्रिय वनअधिकारी मोहम्मद फलजे रब्बी के के निर्देश अनुसार नाका प्रभारी राकेश कुमार नायक, और हरीश मीणा कैलाश मीणा घटना स्थल पर पहुचे पंचनामा तैयार किया ।ऋषभदेव नोडल प्रभारी पशुचिकित्सक को मृत पडी भेडो का पीएम कराने व घायलो का इलाज कराने को लेकर टीम को मौके पर बुलाया । घटना स्थल पर पटवारी शांलिलाल मीणा मौके पर पहुचे उन्हाने ग्रामीणो के सामने मौका पर्चा बनाया | सरपंच चंदा कुमारी भी घटना स्थल पर पहुची उन्होने क्षैत्रीय वनअधिकारियो को गॉव में पेंथर को पकडने के लिए पिंजरा लगवाने व पशुपालक गरीब परिवार से है उसका भरण पोषण इन्ही भेडो से चलता था उचित मुहावजा दिलवाने कि मांग कि है उन्हाने कहा कि गुमानपुरा में यह पहली घटना है ग्रामीण दहशत में है । मौके पर पंचायत समिति सदस्य अमृतलाल मीणा, ओमप्रकाश मीणा सरपंच पिता अशोक कुमार मीणा सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।
