रेणुकेश्वर महादेव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा दो दिवसीय महोत्सव कार्यक्रम सम्पन्न
डीपी न्यूज़ : अशोक वैष्णव
ऋषभदेव उपखण्ड के कल्याणपुर ऋषभदेव रेल्वे स्टेशन के पास स्थित गांव भगोर में रेणूकेश्वर महादेव मंदिर की दो दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव सम्पन्न हुआ। 19 मई को भजन संध्या कार्यक्रम का आयोजन किया गया । वही 20 मई शुक्रवार को प्रातः 7:00 बजे 101 कलश यात्रा निकाली गई जो भगोर गांव के साथ यजमानो के द्वारा हवन यज्ञ किया गया। मौके पर काली कल्याण गातौड धाम महुवाडा के गादीपति पुष्पेन्द्रसिंह गुरूदेव राजेन्द्रगिरी की उपस्थिति में हवन में आहूतियां की इससे पहले ग्यारह हजार की ध्वज की बोली लगाई गई ।पांच हजार मंगल आरती की बोली लगाई गई । इसके बाद महाप्रसाद काआयोजन किया गया । जिसमें सर्व समाज ने प्रतिष्ठा महोत्सव में भाग लिया ।
