बाइक सवार को टक्कर मारकर 100 फिट तक घसीटता ले गया ट्रेलर, बाइक सवार को बुरी तरह कुचला, मौत

ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। ट्रेलर ने युवक को टक्कर मारकर 100 फीट तक घसीटता ले गया और बुरी तरह कुचल दिया। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। भीड़ के आने पर ट्रेलर ड्राइवर मौका देखकर भाग गया।

हादसा उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में देबारी स्थित पिंडवाड़ा जाने वाले हाईवे पर शुक्रवार दोपहर में हुआ। जानकारी अनुसार पिंडवाड़ा हाईवे से टर्न लेते ट्रेलर का एक हिस्सा बाइक से टकरा गया। इससे बाइक सवार का बैलेंस बिगड़ गया और वह ट्रेलर के टायर के नीचे आ गया।

ट्रेलर ड्राइवर 100 फीट के करीब युवक को सड़क पर घसीटता ले गया। युवक के हाथ-पैर बुरी तरह से कुचल गए। काफी देर तक सड़क पर तड़पता रहा। एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही युवक ने दम तोड़ दिया।

युवक की नहीं हुई पहचान

टक्कर मारने के बाद ट्रेलर ड्राइवर भाग गया। हादसे के बाद लोग आक्रोशित हो गए। सूचना पर प्रतापनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को सरकारी एमबी हॉस्पिटल मॉच्यूरी में रखवाया गया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!