ऋषभदेव : रा उ मा विद्यालय में वार्षिकोत्सव “होंसलो की उड़ान ” का आयोजन
ऋषभदेव । राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करजी में वार्षिकोत्सव “होंसलो की उड़ान ” का आयोजन बड़ी ही धूम धाम से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि “कल्पना परहित संस्थान” के नेतृत्वकर्ता बदामीलाल तेजीयोत, विशिष्ट अतिथि संस्थान के प्रतिनिधि मेघना जैन एवं डॉ नीरू रहे । कार्यक्रम में कुल 23 प्रस्तुतियों ने सभी दर्शकों का मन मोह लिया । प्रमुख प्रस्तुति “कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा काम ” ने पुरा वातावरण भक्तिमय कर दिया । प्राचार्य राजेन्द्र प्रसाद नायक ने स्वागत उदबोधन द्वारा अतिथियों का स्वागत किया । कल्पना परहित संस्थान द्वारा विद्यालय के आर्थिक दृष्टि से पिछड़े कुल 107 छात्र-छात्राओं को स्वेटर वितरित किये गए ।

संस्थान के प्रतिनिधि मेघना जैन ने अपने वक्तव्य में विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए कहा की गरीब जन्म लेना ईश्वर इच्छा है लेकिन गरीबी में मृत्यु प्राप्त ना करना ये आपकी मेहनत और अच्छी शिक्षा पर निर्भर करता है इसलिए अच्छा पढ़ो और संस्कारवान बनो अपने माता-पिता और देश की सेवा करो ।

संस्थान के नेतृत्वकर्ता बदामीलाल जैन ने विद्यार्थियों को कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी हिम्मत रखने और जीवन में खूब मेहनत की प्रेरणा दी | उन्होंने अपने उदबोधन में राज्य सरकार से अपील भी की है की असहाय छात्रों को शीत ऋतु में स्वेटर वितरण की योजना लायी जाए साथ ही केंद्र सरकार की नीतियों की भी भूरी भूरी प्रशंसा की ।

विद्यालय में आयोजित विभिन्न गतिविधियों में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किये गए । कार्यक्रम का संचालन प्रशान्त जैन ने किया तथा उप प्राचार्य पुरुषोत्तम लाल गामोट ने धन्यवाद ज्ञापित किया ।
