खरसान में कुलदेवी माँ अंबामाता के सप्तम पाटोत्सव 5 फरवरी को, कार्यक्रम को लेकर तैयारियां शुरू,कार्यक्रम के निमित्त खरसान ग्रामवासी निमंत्रण देने हेतु पहुँचे मेनार, दिया निमंत्रण
वल्लभनगर,कन्हैयालाल मेनारिया । धर्म नगरी खरसान में मेनारिया ब्राह्मण समाज की कुलदेवी माँ अंबामाता के सप्तम पाटोत्सव का आयोजन 5 फरवरी को होगा। जिसकी तैयारियों को लेकर ग्रामवासी जुट गए हैं। पाटोत्सव को लेकर 4 फरवरी को रात्रि जागरण, 5 फरवरी सुबह 7 बजे से हवन शुरू होगा, साथ ही माँ जगदंबा को आकर्षक श्रृंगार किया जाएगा और पूरे मंदिर को विद्युत साज सज्जा से एवं फूलों से सजाया जाएगा। 5 फरवरी सुबह 10.30 बजे से गांव के विभिन्न मार्गों से कलश एवं शोभायात्रा निकाली जाएगी, जिसमें ग्रामीण पुरुष पारंपरिक वेशभूषा धोती, कुर्ता, लाल पाग एवं महिला लाल चूंदड़ ओढ़ शामिल होगी और हवन की पूर्णाहुति पश्चात महाआरती होगी और शाम को महाप्रसादी का आयोजन होगा, जिसका लाभ मेहता गोटीलाल, हीरालाल, परसराम, भंवरलाल, मांगीलाल, मोहनलाल, सोहनलाल, रामनारायण, चुन्नीलाल, देवराम, भरत हीरावत परिवार द्वारा लिया गया है। इस कार्यक्रम को लेकर समस्त ग्रामवासी गांव-गांव निमंत्रण दे रहे है। रविवार को खरसान ग्रामवासी मेहतागढ़ मेनार पहुँचे और ओंकारेश्वर चौक स्थित प्राचीन चारभुजानाथ जी मंदिर प्रांगण में मेनार ग्रामवासियों को इस आयोजन में शामिल होने का पीले चावल रख निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर पूर्व सरपंच मेनार ओंकारलाल भलावत, मोहनलाल मेरावत, कन्हैयालाल ठाकरोत, विफ़ा जिला महासचिव प्रेमशंकर रामावत, हीरालाल ठाकरोत, भूरालाल मन्द्रावत, मोतीलाल एकलिंगदासोत, गिरिराज झालावत, राधेश्याम हीरावत, देवीलाल ककावत, फतेहलाल हीरावत, मोतीलाल ककावत, पुरण हीरावत, भीमलाल हीरावत, छगन ककावत, देवीलाल सुथार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।
