उदयपुर में ट्विस्ट बार के बाहर फायरिंग,शोभागपुरा चौराहा पर गार्ड से उलझे युवक

उदयपुर शहर के शोभागपुरा चौराहा के पास बीती रात को बार में जाने को लेकर विवाद हो गया। इसी बीच एक युवक ने फायरिंग कर दी। इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच फायरिंग की घटना हुई और सूचना मिलने पर सुखेर पुलिस मौके पर पहुंची। शोभागपुरा चौराहा पर कनॉट प्लेस स्थित ट्विस्ट बार में अंदर जाने को लेकर गार्ड के साथ कुछ युवकों ने हाथापाई की। इसके बाद वहां पर एक युवक ने फायरिंग कर दी। सुखेर थानाधिकारी योगेन्द्र व्यास ने बताया कि बार के बाहर अंदर जाने को लेकर हुए विवाद के बीच एक से दो फायर किए गए।

उन्होंने बताया युवराज उर्फ गोनी ने फायर किया था, जिसके खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है। अलग-अलग टीमें बनाई है जो अनुसंधान में जुटी है। सुखेर थाने में राजेश पुत्र प्रकाश मेवाड़ा ने रिपोर्ट दी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!