भगवान ऋषभदेव के मन्दिर मे लडडु चढाया

ऋषभदेव ।  एवीएस फाउंडेशन द्वारा भगवान ऋषभदेव के मन्दिर मे लडडु चढाया गया । फाउंडेशन के ट्रस्टी रमेश चंद्र पंचोली ने बताया की दोसा जिले के राष्ट्रीय राज मार्ग 48 पर भड़ाना गांव में उपाध्याय उर्जयंत सागर महाराज के आशीर्वाद से गुरु मंदिर की नीव रखी है उसके उपलक्ष्य में ऋषभदेव मन्दिर मे लड्डु चढाया गया और सकल जैन समाज में लड्डू वितरण कर धर्म प्रभावना की गई ।

इससे पूर्व समाज और फाउंडेशन द्वारा कांच के मंदिर से शोभा यात्रा निकाली जो सदर बाजार नेहरू बाजार ऋषभ चौक होती हुई ऋषभदेव मंदिर पहुंची जहां पर फाउंडेशन के ट्रस्टी शैलेंद्र भुपावत ,जीवनधर किकावत ,जय प्रकाश वाणावत ,शैलेंद्र वानावत ,मुकेश भाणावत ,अरुण गांधी ने भगवान ऋषभदेव पारसनाथ क्षेत्र पाल पद्मावती मारू देवी को लड्डू चढ़ाकर शीघ्र गुरुमंदिर बनने की कामना की ।

इस मौके पर समाज के सेठ राजमल कोठारी अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन, महामंत्री प्रदीप कुमार जैन ,उपाध्यक्ष धनपाल भंवरा, सह मंत्री हेमंत भंवरा, कोषाध्यक्ष बसंत भंवरा, धर्म मंत्री मुकेश गांधी, महावीर प्रसाद गंगावत, जयप्रकाश वाणावत ,प्राण भाणावत,  गुरुकुल ट्रस्ट के महामंत्री सुंदरलाल भाणावत, उपाध्यक्ष सुरेश कोठारी तीर्थ रक्षा कमेटी के महामंत्री पधुमन भंवरा, निलेश कोठारी ,फाउंडेशन की महिला सदस्या सुषमा पंचोली, सुनंदा वाणावत ,बिन्दु जैन, वन्दना कोठारी,नीता भाणावत ,सरोज भंवरा सहित कई समाज जन उपस्थित थे

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!