उदयपुर : यूडी टैक्स नहीं जमा कराने पर 56 दुकानो वाली प्रॉपर्टी और सर्विस सेंटर सीज , उदयपुर नगर निगम को कार्यवाही
नगर निगम ने नगरीय विकास कर (Ud TAX) जमा नहीं कराने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ा दी है। लगातार निगम टैक्स जमा नहीं कराने वालों की प्रॉपटी सीज कर रहा है। इसी क्रम में आज निगम ने 56 दुकानों वाला कॉम्पलेक्स और सर्विस सेंटर को सीज किया है ।
नगर निगम राजस्व अधिकारी नितेश भटनागर ने बताया कि आयुक्त राम प्रकाश के निर्देश पर नगरीय विकास कर वसूलने को लेकर शनिवार को हरीश चन्द्र अग्रवाल की सुन्दरवास मैन रोड स्थित एक संपत्ति जिसमें 56 दुकानें बनी हुई थी उसे सीज किया गया। इसी प्रकार झामर कोटड़ा रोड स्थित बसंत बाखलिया की क्लासिक सर्विस सेंटर को भी सीज किया गया है।
भटनागर ने बताया कि निगम ने नोटिस में अंकित किया की नगरीय विकास एंव स्वायत शासन विभाग की अधिसूचना के तहत के वर्ष 2007 से 2023 तक उक्त संपत्ति का नगरीय विकास कर की पूरी रकम बाकी है जिसे जमा कराया जाए।
उन्होंने बताया कि संबंधितों द्वारा टैक्स बकाया रहने के लिए कोई संतोषप्रद का कारण भी नही बताया गया है। फर्म से कुल बकाया का नोटिस भी तामिल करवाया जा चुका था।
