बामनिया में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया

बांसडा । राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय बामनिया में गणतंत्र दिवस पर्व धूमधाम से मनाया गया इस समारोह की अध्यक्षता संस्था प्रधान विजय लाल में मेनारिया ने की मुख्य अतिथि गिरधारी लाल पालीवाल विशिष्ट अतिथि में एसएमसी अध्यक्ष भंवर पालीवाल एवं रोशन पालीवाल वेणीराम पालीवाल , दिलीप कुमार जैन आदि ने की । संस्था प्रधान विजय लाल मेनारिया द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा छात्र छात्राओं द्वारा पीटी परेड कर ध्वज को सलामी दी गई मुख्य अतिथि द्वारा मां सरस्वती को दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया इस दौरान अतिथियों एवं आगंतुओ का स्वागत किया गया विद्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर बच्चों के भोजन की व्यवस्था करने पर विद्यालय परिवार की ओर से रोशन पालीवाल, पत्रकार कन्हैया लाल मेनारिया बांसडा को तिलक लगाकर पगड़ी व प्रशंसा पत्र के साथ सम्मानित किया।

इस कार्यक्रम में देशभक्ति गीत एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई सांस्कृतिक कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों ने बढ़ चढ़ के भाग लिया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!