राउप्रावि चौड़ा में वार्षिकोत्सव में भामाशाह सम्मान सहित पुरस्कार वितरण हुआ
बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । निकटवर्ती राउप्रावि चौड़ा (ग्राम पंचायत बाठरडा कला) में वार्षिकोत्सव में भामाशाहों का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में सरपंच गंगा देवी, सरपंच प्रतिनिधि धर्मराज मियावत,वर्तमान व पूर्व वार्ड पंच एवं विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य, ग्रामवासी, पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी ग्राम पंचायत के अन्य विद्यालयों के विद्यालय संस्था प्रधान ,अभिभावक और जन प्रतिनिधि उपस्थित थे। कार्यक्रम में भामाशाह का सम्मान एवं प्रतिभाशाली छात्रों को पुरस्कार वितरण किया गया एवं छात्रों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राउप्रावि चौड़ा के संस्था प्रधान डालचंद रैगर एवं संचालन अध्यापिका शारदा गर्ग व शारीरिक शिक्षक गोविंद मेहता ने किया।
