राज बदलते ही सियासी उफान, उदयपुर डेयरी चेयरमेन डांगी भाजपा में शामिल, बरसो बाद बना था कांग्रेस का चेयरमेन

सरकार बदलते ही उदयपुर डेयरी संघ में भी राजनीति परिवर्तन दिखने लगा है। भाजपा की सरकार बनने के साथ ही उदयपुर डेयरी संघ के कांग्रेस समर्थित चेयरमैन ने भाजपा का दामन थाम लिया है। उदयपुर डेयरी संघ पर बरसों से भाजपा का कब्जा रहा है और पिछले लम्बे समय से वल्लभनगर विधानसभा क्षेत्र से आने वाली डॉ. गीता पटेल यहां चेयरमैन थीं।

पिछले साल अप्रेल महीने में हुए डेयरी चेयरमैन के चुनाव में कांग्रेस ने यहां कब्जा किया और कांग्रेस समर्थित डालचंद डांगी उदयपुर जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के चेयरमैन बने।

राज्य में सत्ता में बदलाव के साथ ही चेयरमैन डांगी कांग्रेस का साथ छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए हैं। वल्लभनगर के भाजपा विधायक उदयलाल डांगी ने अपने सोशल मीडिया पेज पर एक पोस्ट जारी की है, जिसमें लिखा है कि डेयरी चेयरमैन डालचंद सहकारिता मंत्री गौतम दक की मौजूदगी में गुरुवार को भाजपा के साथ आ गए।

9 माह पहले भी भाजपा समर्थित तत्कालीन चेयरमैन डॉ. गीता पटेल को इस पद पर फिर बैठने से रोकने के लिए सियासी दांव चले थे। तब कांग्रेस समर्थक और पूर्व डेयरी चेयरमैन जग्गाराम पटेल ने गीता को रोकने के लिए कानूनी लड़ाई का ग्राउंड तैयार कराया था। वे करीब एक साल पहले से इस पद के लिए तैयारी भी कर रहे थे, लेकिन बाद में कांग्रेस ने अचानक पटेल की जगह डालचंद डांगी का नाम आगे कर दिया और डालचंद डांगी निर्विरोध अध्यक्ष बनवा दिया था।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!