मावली :  न्यायालय परिसर में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया।

मावली,ओमप्रकाश सोनी । कस्बे के उपखण्ड कार्यालय पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय परिसर में 75 वें गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अति. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट नरेश कुमार द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गॉंधी जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर ध्वजारोहन किया गया। बार एसोसिएशन मावली के प्रवक्ता एडवोकेट जगपाल सिंह बगावत द्वारा सभी को संबोधित कर संविधान के मूल कर्तव्यों का वाचन कर सुनाया। कार्यक्रम में राजकीय विद्यालय की बालिकाओं द्वारा राष्ट्रगान गाया, थानाधिकारी रतन सिंह कितावत के नेतृत्व में जवानों ने सलामी दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी उपेंद्र कुमार शर्मा, तहसीलदार रमेश चन्द्र वढेरा, अतिथि बार एसोसिएशन मावली अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश पगारिया, पूर्व अध्यक्ष एडवोकेट कमलेश पगारिया, जयेश मारवाड़ी , शैलेंद् सिंह राणावत, संपत सामोता, सुखदेव सिंह उज्ज्वल, कुमदेश आमेटा, भोजपुरी गोस्वामी, नाथू लाल गर्ग, चंद्र शेखर पुजारी, मुकेश सेन, समस्त कोर्ट बेंच कर्मचारीगण,आदि उपस्तिथ रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!