कार पलटने से सदर थानाधिकारी रमेशचंद्र और ड्राइवर घायल : डूंगरपुर हॉस्पिटल में कराया भर्ती, ऋषभदेव की ओर से तफ्तीश कर लौट रहे थे

खेरवाड़ा के पास एक कार एक्सीडेंट में सदर थानाधिकारी रमेशचंद्र और प्राइवेट कार ड्राइवर घायल हो गए। दोनों को डूंगरपुर हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, एक कॉन्स्टेबल को मामूली चोटें आई हैं। वे ऋषभदेव की ओर तफ्तीश कर लौट रहे थे और कार कागदर पुलिया के पास पलट गई।

सदर थानाधिकारी रमेशचंद्र खराड़ी मंगलवार सुबह एक की केस जांच को लेकर ऋषभदेव की ओर गए थे। प्राइवेट स्विफ्ट कार को ड्राइवर जयंतीलाल डामोर निवासी न्यू कॉलोनी चला रहा था। कॉन्स्टेबल रणछोड़ भी उनके साथ था। तफ्तीश कर वे वापस थाने लौट रहे थे। खेरवाड़ा के पास खांडी ओबरी आते ही पुलिया के पास हाईवे का काम चल रहा है। सड़क पर लगे पत्थर से टकराकर उनकी कार पलट गई। कार 2 बार पलटी। इससे कार में आगे की सीट पर बैठे थानाधिकारी रमेशचंद्र और ड्राइवर जयंतीलाल गंभीर रूप से घायल हो गए।

थानाधिकारी के सिर ओर शरीर पर कई जगह चोटें आई हैं, जबकि कॉन्स्टेबल रणछोड़ को भी मामूली चोटें आई हैं। एंबुलेस से उन्हें डूंगरपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल लेकर आए। डॉक्टर ने जांच के बाद थानाधिकारी रमेशचंद्र को आइसीयू में भर्ती कर इलाज शुरू कर दिया है, जबकि ड्राइवर जयंतीलाल को सर्जरी वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!