प्रमुख चौराहों पर चला सफाई अभियान,विधायक और अधिकारी, कर्मचारी जुटे साफ-सफाई अभियान में
सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । स्वच्छ राजस्थान स्वस्थ राजस्थान पखवाड़ा अंतर्गत जिला सलूंबर की मॉडल पंचायत गिंगला में गिंगला चौराहे पर स्थित महाराणा प्रताप स्मारक के पास विधायक अमृत लाल मीणा के निर्देशानुसार श्रमदान एवं साफ-सफाई का अभियान चलाया गया।एसीईओ अनिल पहाड़िया, विकास अधिकारी शक्ति सिंह,जिला परिषद सदस्य रोड़ी लाल मीणा, गिंगला के सरपंच,उप सरपंच सहित अन्य कर्मचारी और ग्रामीण उपस्थित रह कर श्रमदान किया गया।
