श्री राम मन्दिर के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव बड़े धूमधाम से मनाया

मावली,ओमप्रकाश सोनी । अयोध्या में प्रभु श्री राम मन्दिर की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव पर कस्बे के सभी मंदिरों भगवान के विशेष श्रंगार कर भव्य सजावट कर महाआरती कर प्रसाद वितरित किया,जिसमे कई जगह खीर का प्रसाद भी बांटा गया।सभी मंदिरों श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी महिलाओं ने भजनों पर खूब नाचगान किया।इधर बाजारों में भगवा ध्वज फरिया व गुब्बारों से सजावट की गई।महिलाओं ने घरों के बाहर रंगोलियां बनाई,शाम को घरों व दुकानों पर दीपक जलाएं गए।व्यापार मण्ड़ल मावली की ओर से भव्य आतिशबाजी कर मिठाई बांटी।शनिमंदिर पर 2100 दीपक,न्यायमार्ग पर 551 दीपक जलाएं।कई मंदिरों पर सामुहिक हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। बच्चे बूढ़े ओर जवान सभी की जुबान पर एक ही गीत था, राम आएंगे। आसपास के गाँवो में बड़ा धूम्रपान से मनाया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!