सराड़ा : रेलवे ट्रैक पर बाणा ब्रिज के समीप विक्षिप्त अवस्था मे मिला व्यक्ति का शव
सलूंबर जिला ब्यूरो चीफ नितेश पटेल । सराडा थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर बाणा ब्रिज के समीप विक्षिप्त अवस्था मे शव मिला।सूचना पर सराडा पुलिस मौके पर पहुँची और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोप दिया। सराडा थानाधिकारी राजेश कुमार ने बताया की सराडा थाना क्षेत्र के रेलवे ट्रैक पर बाणा ब्रिज के समीप एक व्यक्ति के पड़े होने की सूचना मिली।जिस पर मय जाप्ता मौके पर पहुँचे और जिस पर देखा की एक व्यक्ति का शव विक्षिप्त अवस्था मे पड़ा मिला।शव को कब्जे मे लेकर मृतक की पहचान की गई।मृतक की पहचान भगवतीलाल (20) पुत्र बंशीलाल मीणा निवासी मांडवा कातनवाडा थाना सराडा हाल कानपुर ढाकरडा थाना सराडा के रूप मे हुई।मृतक अपने नाना रोड़ा पुत्र वजा मीणा निवासी कानपुर के पास रहता था।मृतक बचपन से ही ननिहाल में ही रहता था पिता बंशीलाल की मृत्यु हो चुकी है। शव को सराडा मोर्चरी मे रखवाया जहाँ परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सोप दिया।सम्भवत: मृतक द्वारा रेल के आगे कुद कर आत्महत्या की जताई जा रही है।
