ऋषभदेव में कल निकलेंगी वाहन रैली,शोभायात्रा, आकर्षक साज सज्जा से राममय हुआ पूरा नगर
ऋषभदेव,शुभम जैन । अयोध्या के साथ साथ पूरे देश में दीपावली की तरह दीपोत्सव ,भजन कीर्तन, प्रभात फेरी,शोभायात्रा सहित कई तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा । इसी क्रम में नगर में 21 जनवरी को अखंड रामायण पाठ का आयोजन सत्य नारायण मंदिर एवं शाम को सुंदरकांड पाठ का आयोजन राम मंदिर में किया जायेगा। 22 जनवरी को नगर के चारो दिशाओं से प्रभात फेरी निकाली जाएंगी, जो राम मंदिर पहुंचेगी। इसके बाद खेड़ा रायना हनुमान जी मंदिर से वाहन रैली विभिन्न झाकियों के साथ रवाना होकर ऋषभदेव मंदिर पहुंचेगी। वाहन रेली ऋषभदेव मंदिर से शोभायात्रा के साथ सम्मलित होकर राम मंदिर पहुंचेगी , जहा पर हनुमान चालीसा का पाठ भजन कीर्तन होंगा एवं कार सेवकों का सम्मान किया जायेगा । शाम को पाटुना चौक भजन संध्या का आयोजन किया गया है । आयोजन को भव्य बनने के लिए पूरे नगर के बाजारों को सजाया गया है । जगह जगह स्वागत द्वार लगाए गए है । सम्पूर्ण नगर में राम भक्तो के द्वारा भगवान राम की पताका लगाई गई है । साथ ही जगह जगह रंगोली बनाई गई है। सभी मंदिरों को आकर्षक लाइटों से सुसज्जित किया गया है ।
