जोगी/रावल/नाथ समाज 22 चौखला स्तरीय स्नेह सम्मेलन आज
उदयपुर,विनोद कुमार रैगर । जोगी,रावल,नाथ समाज का 22 चौखला स्तरीय स्नेह मिलन महा सम्मेलन एवम परिचयात्मक बैठक का आयोजन विद्यानिकेतन उच्च माध्यमिक विद्यालय आनंदपुरी आंजना अरथूना बांसवाड़ा में रखा गया है नाथ समाज सेवा मंडल प्रदेश अध्यक्ष जगन्नाथजी ने बताया की समाज के 22 चोखला के समस्त पंच एवम् जिला बांसवाड़ा,डूंगरपुर,उदयपुर सलूंबर और प्रतापगढ़ के समाज के सभी बंधु इसमें सम्मिलित होंगे इस कार्यक्रम में समाज के बांसवाड़ा जिले के नवनियुक्त अध्यक्ष धर्मेंद्र नाथ रावल का शपथ ग्रहण समारोह भी आयोजित किया जाएगा इसके साथ ही समाज के ज्वलंत मुद्दों पर चर्चा कर निष्कर्ष निकाला जाएगा ओर उस निष्कर्ष पर कार्य किया जायेगा साथ ही समस्त समाज बंधुओ का सम्मान समारोह रखा गया है
