एसडीएम व प्रधान का बार एसोसिएशन ने किया स्वागत

मावली,ओमप्रकाश सोनी । उपखंड मुख्यालय पर स्थित न्यायालय परिसर के बार एसोसिएशन सभागार में शुक्रवार को नव पदस्थापित उपखंड अधिकारी उपेंद्र कुमार शर्मा एवं मावली पंचायत समिति के प्रधान नरेंद्र कुमार चंडालिया का स्वागत समारोह बार एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित किया गया।

बार एसोसिएशन प्रवक्ता जगपाल सिंह बगावत ने बताया की बार एसोसिएशन के सरंक्षक भँवरलाल ओस्तवाल एवं देव राम डांगी ने उपखंड अधिकारी शर्मा का मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना पहना कर स्वागत किया। अधिवक्ता कमलेश कपीश पगारिया ने प्रधान जैन का मेवाड़ी पगड़ी एवं उपरना पहना कर स्वागत किया। स्वागत उद्बोधन बार एसोसिएशन मावली की अध्यक्ष श्रीमती मिथिलेश कुमारी बापना ने किया। संचालन महासचिव जितेंद्र नागदा ने किया। इस दौरान बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष कमलेश हिनोनियाँ, सचिव शैलेश मीणा, कोषाध्यक्ष सुश्री लाजवंती जैन, पुस्तकालय सचिव सूरज लोहार , प्रवक्ता भोजपुरी गोस्वामी,सम्पत सामोता,जयेश मारवाड़ी एवं बार एसोसिएशन मावली के समस्त अधिवक्तागण उपस्थित रहे।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!