ऋषभदेव : दिव्यांग बालक बालिका हेतु प्रथम अभिभावक परामर्श दात्रि एवम फिजियोथैरेपी, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, स्पीच थेरेपी कार्यक्रम का आयोजन

ऋषभदेव । गुरूवार को संदर्भ कक्ष पी एम श्री श्री केसरियाजी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ऋषभदेव में ब्लॉक के राजकीय विद्यालयों में अध्यनरत दिव्यांग बालक बालिका हेतु प्रथम अभिभावक परामर्श दात्रि एवम फिजियोथैरेपी, क्लिनिकल साइकोलॉजिस्ट, स्पीच थेरेपी कार्यक्रम का आयोजन किया गया ।

कार्यक्रम में दिव्यांग ट्रस्ट उदयपुर के अध्यक्ष अनिता टेलर psychologist , उपाध्यक्ष मीनाक्षी डांगी फिजियोथैरेपिस्ट ने दिव्यांग बालक / बालिकाओं असेसमेंट कर उनकी समस्याओ का समाधान कर थेरेपी दी गई ।

सन्दर्भ कक्ष विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रकाश जी भाणावत ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की ।

संदर्भ कक्ष के ब्लॉक प्रभारी हेमंत कुमार गौतम एवं कृपाल सिंह चुण्डावत ने कार्यक्रम का संचालन किया ।  अजयपाल सिंह समग्र शिक्षा उदयपुर ने राजस्थान सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी तथा अभिभावक परामर्श दात्रि कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में बताया गया जिसमें अभिभावक द्वारा दिव्यांग बालक बालिकाओं को आगे बढ़ाने में सहयोग करना उनको समाज की मुख्य धारा से जोड़ने जिससे उनका भविष्य उज्जवल हो सके ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!