राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मेनार में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन आज से शुरू, आज होगा सुंदरकांड पाठ

बांसडा,कन्हैयालाल मेनारिया । 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीरामलला की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर उपखंड क्षेत्र में जगह-जगह मंदिर, देवालय सजने संवरने लग गए है। रामभक्तों द्वारा विविध धार्मिक अनुष्ठान कार्यक्रमों के साथ मंदिरों, देवालयों को फूलों एवं दुधिया रोशनियों से सजाना शुरू कर दिया है। इसी के निमित्त मेहतागढ़ मेनार में प्राचीन ठाकुरजी मंदिर, अम्बामाता मंदिर एवं कालिका माताजी मंदिर सहित देवालयों को सजाया जा रहा है।

वही शुक्रवार से मेनार में तीन दिवसीय धार्मिक आयोजन शुरू हो रहे है। 19 जनवरी शुक्रवार को सांय 7.30 बजे से ठाकुरजी मंदिर प्रांगण में संगीतमय सुंदरकांड पाठ का आयोजन स्थानीय युवाओं द्वारा किया जाएगा। कल 20 जनवरी शनि महाराज की कथा की जाएगी, जिसमें कथावाचक सोहनदास वैष्णव होंगे और 21 जनवरी को स्थानीय युवाओं द्वारा भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। हर कार्यक्रम पश्चात प्रसाद वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम के लिए युवाओं, ग्रामीणों व विहिप, बजरंग दल एवं समस्त हिन्दू संगठनों द्वारा तैयारियां पूर्ण कर ली है।

इधर, रुण्डेड़ा में इस आयोजन को लेकर तीन दिवसीय नानी बाई रो मायरो कथा गुरुवार से शुरू हुई, जिसमें कथा वाचक गांव के ही गणपतलाल मेनारिया है, जिनके मुखारबिंद से कथा वाचन हो रहा है। मायरा हेतु रामभक्तों ने जोर शोर से तैयारियां की है तथा इससे पूर्व मंदिरो की साफ-सफाई का अभियान चलाकर सफाई कर दी है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!