किंग सेना ने विरवा बड़ी में की कंबल वितरण

सलूम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । किंग सेना राष्ट्रीय अध्यक्ष संस्थापक एवं भाजपा नेता कुंवर राव गगन सिंह के आदेशानुसार हर साल की भाती इस वर्ष भी कंबल वितरण अभियान गांव विरवा बड़ी में किंग सेना टीम द्वारा शुरू किया गया।जिसमे किंग सेना आसपुर झल्लारा तहसील अध्यक्ष हनुमान सिंह टोंकवासा,किंग सेना विधानसभा प्रभारी आसपुर /सलुंबर रविन्द्र सिंह राजावत नांदली आहाड़ा के नेतृत्व में कंबल वितरण अभियान शुरू किया गया।जिसमे किंग सेना सदस्य नरपत सिंह नांदली अहाड़ा,हरिओम दास विरवा छोटी, सुरेश सेवक, देवेन्द्र पटेल, पवन पटेल, दलजी पटेल के साथ सभी विरवा छोटी के कार्यकर्ता ने मिलकर किंग सेना टीम का कंबल वितरित अभियान में भाग लेते हुए गरीब बेघर बेसहारा लोगों तक कंबल पहुंचाने का पूरा सहयोग प्रदान किया।किंग सेना द्वारा झल्लारा तहसील,आसपुर तहसील में लगभग 2100 कंबल वितरण की जाएगी हर वर्ष की कंबल वितरण की जाती है।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!