राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करजी में ”केरियर डे मेले” का आयोजन

ऋषभदेव । स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय करजी ब्लॉक ऋषभदेव में आज “करियर डे मेला ” का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों के सरस्वती दीप प्रज्वलन एवं वंदना से की गयी । मुख्य वक्ताओं के रूप में उपप्राचार्य पुरुषोत्तम गामोट ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर विस्तृत प्रकाश डाला । प्रशांत जैन ने विभिन्न क्षेत्रों में युवाओं को रोजगार दिलाने वाले कोर्स के बारे में जानकारी दी । जनार्दन त्रिवेदी ने संस्कृत भाषा में करियर, बाबूलाल बरोट द्वारा ग्रामीण परिवेश में कृषि कार्य में नवीन तकनिकी अपनाकर अधिक रोजगार प्राप्त करने की जानकारी प्रदान की गयी । शिक्षिका दुर्गा मीणा द्वारा उच्च शिक्षा में विभिन्न कोर्स और ग्रामीण क्षेत्र में छात्रवृती योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी । इसी अवसर पर विद्यालय में राजकीय सेवा मे नवीन कार्यग्रहण करने वाली शिक्षिका भारती परमार द्वारा कक्षा 1 से 5 तक पढ़ने वाले कुल 110 बालक -बालिकाओं के लिए सर्दी से बचने के लिए स्वेटर वितरण किया गया । विद्यालय के संस्था प्रधान राजेन्द्र नायक ने इस पुनीत कार्य की प्रशंसा की और शिक्षिका का पुरे विद्यालय परिवार की ओर से विशेष सम्मान किया गया । कार्यक्रम का संचालन गामोट सर द्वारा किया गया । कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान गाकर किया गया

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!