ऋषभदेव प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में
ऋषभदेव । भट्टारक यशकीर्ती गुरुकुल दिगम्बर जैन मंदिर ऋषभदेव में जिन बिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का 11 फरवरी 2024 से 15 फरवरी 2024 तक आयोजन होगा । आचार्य वर्धमान सागर जी महाराज के सानिध्य में प्रतिष्ठा संपादित की जायेंगी । आयोजन समिति द्वारा गठित विभिन्न टीमों द्वारा गांव गांव पहुंचकर आमंत्रण पत्रिकाएं बाटी जा रही है । बुधवार को आयोजन समिति द्वारा बैठक आयोजित कर पंचकल्याणक महोत्सव की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई एवं महोत्सव को लेकर विभिन्न टीमों का गठन किया गया । नगर सेठ राजमल कोठारी ने बताया कि तीर्थ नगरी ऋषभदेव में श्री 1008 चौबीसी जिन बिंब पंचकल्याणक एवं विश्व शांति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है । पंचकल्याणक महोत्सव के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा । इस अवसर पर सुंदरलाल भाणावत,सुरेश कोठारी, प्रतिष्ठाचार्य सुधीर मार्तंड, प्रकाश भाणावत,भूपेंद्र वालावत, जय प्रकाश सिसपुरिया एवं नवयुवक मण्डल एवं महिला मंडल के सदस्य उपस्थित रहे ।
