पौष अमावस्या पर रुण्डेड़ा, मेनार से 14 सदस्यीय दल पैदल मेवाड़ की प्रसिद्ध कृष्ण धाम सांवलियाजी पहुँच किए दर्शन
बांसडा,कन्हेयालाल मेनारिया । मेवाड़ की प्रसिद्ध कृष्ण धाम मंडफिया स्थित सांवलियाजी दर्शन के लिए पौष अमावस्या पर रुण्डेड़ा, मेनार से 14 सदस्यीय दल गुरुवार सुबह माता की पूजा अर्चना कर रवाना हुआ, जो दल अलसुबह छपरा, खड़ोदा, मेनपुरिया, मंगलवाड़, लालमगरी, घोड़ाखेड़ा होते हुए शाम 4 बजे सांवलिया जी पहुँचा, जहाँ साँवलिया सेठ के दर्शन कर आशीर्वाद लिया और क्षेत्र की सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। दल में डॉक्टर दुर्गाशंकर छपनिया, अधिवक्ता सुरेश चंद्र मेनारिया, लखन मेनारिया, राजकुमार छपनिया, राहुल सेन, प्रकाश लौहार, राकेश सेन सहित अन्य थे।
