अतिक्रमण हटाने को लेकर ज्ञापन सौंपा
मावली,ओमप्रकाश सोनी । तहसील के फतहनगर में नगर पालिका द्वारा निर्मित सामुदायिक भवन रोड़वेज बस स्टैंड पर अतिक्रमण हटाने को लेकर विभिन्न संगठनों ने मंगलवार को अधिशासी अधिकारी को ज्ञापन सौंपा जिसमे बताया कि 2016 में नगर पालिका ने आम आदमी की सुविधा हेतु रोडवेज बस स्टैंड फतहनगर पर सामुदायिक भवन का निर्माण किया था।
उस भवन पर समुदाय विशेष ने कब्जा कर रखा है, नगर पालिका के सदस्यों की मिलीभगत से जो कि करोड़ो की जमीन है। उक्त भवन को खाली करवाकर नगर पालिका अपने अधिग्रहण में लेवे। इस दौरान
पुर्व नपाफस अध्यक्ष राजेश चपलोत, पुर्व अध्यक्ष नपाफस व पार्षद सुनील डांगी, विनोद धर्मावत, बाबु लाल गायरी, विश्व हिन्दु परिषद से निखिल खणडेलवाल गजु पालीवाल, बजरंग दल से सोनु पालीवाल। अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
