शीतकालीन अवकाश में अध्यापक ने पेड़ पौधों को पानी पिलाया
मावली,ओमप्रकाश सोनी । ग्राम पंचायत लोपडा के अधीन राजकीय प्राथमिक विद्यालय बंजारा बस्ती लोपड़ा मावली के संस्था प्रधान शबाना यासमीन ने बताया कि स्थानीय विद्यालय के अध्यापक सुरेश चंद्र मीणा ने शीतकालीन अवकाश में पेड़ पौधों को पानी पिलाना एवं पक्षियों के लिए परिंडे में दाना पानी भरने का कार्य समय-समय पर करते रहते हैं और और पेड़ पौधों की देखभाल व सुरक्षा कभी ध्यान रखा जाता है एवं आसपास के सभी ग्रामीणों का भी सहयोग रहता है इस दौरान पूर्व वार्ड पंच शांतिलाल बंजारा, चेतन बंजारा, हरीश बंजारा ,देवीलाल बंजारा, डाली देवी बंजारा, कुक कम हेल्पर कैलाशी देवी बंजारा, देवीलाल बंजारा, परशुराम बंजारा आदि मौजूद थे।
