अन्तर्राज्यीय मोटरसाईकिल चोर गैंग का खुलासा,4 चोर गिरफ्तार,30 मोटरसाईकिल बरामद,सलुम्बर पुलिस ने की कार्यवाही
सलुम्बर जिला ब्यूरो चीफ,नितेश पटेल । सलुम्बर पुलिस अधीक्षक अरशद अली के निर्देशन में जिला सलुम्बर के विभिन्न स्थानो पर खड़ी हुई मोटरसाईकिल को निशाना बनाकर हो रही चोरी की वारदातो की गंभीरता को देखते हुये जिले में उक्त वारदातो पर तत्काल अंकुश व गैंग का पर्दाफाश एवं उक्त वारदातो को अंजाम देने वाले अज्ञात बदमाशानो की धरपकड हेतु अभियान के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश अग्रवाल के पर्यवेक्षण में सलुम्बर वृत्ताधिकारी डूंगरसिंह चुण्डावत के निकट सुपरविजन में थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार के नेतृत्व में थाने से एक विशेष टीम का गठन कर भीड़-भाड़ वाले स्थानो से मोटरसाईकिल चोरी करने वाली गैंग का पर्दाफाश कर 4 अभियुक्तगणो को गिरफ्तार कर 30 मोटरसाईकिल बरामद की गई।
सलुम्बर पुलिस अधीक्षक अरशद अली ने बताया की 27 दिसंबर को प्रार्थी हिरालाल पिता घुलजी दर्जी निवासी खेराड पुलिस थाना सलुम्बर ने उपस्थित थाना हो एक लिखित रिपोर्ट इस आशय कि पेश की कि 27 दिसंबर 23 को समय करीब 2 बजे दिन में सकल्प भारत कैम्प खेराड टोल नाके के पास होने से मेरी मोटर साईकिल को खड़ी कर कैम्प के अन्दर गया था कुछ समय बाद में कैम्प से बाहर आया तो मेरी मोटरसाईकिल नही मिली मैने आस पास तलाश की मगर कोई पता नहीं चला अज्ञात बदमाश द्वारा मेरी मोटर साईकिल चोरी कर ले गया है।रिपोर्ट प्राप्त होने पर थाना सलुम्बर पर प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान प्रारम्भ किया गया।
पुलिस थाना सलुम्बर पर मोटरसाईकिल चोरी की गैंग का पर्दाफाश करने एवं माल मशरूका की तलाश हेतु सलुम्बर थाना स्तर पर एक विशेष टीम का गठन किया जाकर टीम द्वारा आसपास के क्षेत्र पूर्व में संपति संबंधित मामलो में चालानशुदा अपराधियो से पुछताछ की गई।संदिग्ध बदमाशान की टीम द्वारा सलुम्बर,उदयपुर, डूंगरपुर, हिम्मतनगर,अहमदाबाद में काफी तलाश की गई।टीम द्वारा बुनियादी पुलिसिंग एवं मुखबीर सुचनाओ के आधार पर संदिग्ध भीम सिंह (24) पिता कल्याण सिंह राजपुत निवासी सल्लाडा खेतावतवाडा,कल्याण सिंह (27) पिता गमेर सिंह राजपुत निवासी बेहूती,प्रताप सिंह उर्फ पपीया (28) पिता मनोहर सिंह राजपुत निवासी बेहुती थाना सराडा जिला सलुम्बर एवं रामसिंह (25)पिता लक्ष्मणसिंह राजपुत निवासी बस्सी प्रतापनगर पुलिस थाना सलुम्बर जिला सलुम्बर को पकड़कर थाने पर लाकर सख्ती व मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ की गई तो उक्त युवको द्वारा प्रकरण हाजा की घटना कारीत करना एवं उक्त घटना के अलावा थाना क्षेत्र तथा सलुम्बर,उदयपुर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रो एवं आसपास तथा गुजरात राज्य के विभिन्न क्षैत्रो में निम्न वारदाते करना स्वीकार किया है।पुलिस टीम सलुम्बर के द्वारा आरोपीगणो से कुल 30 मोटरसाईकिले बरामद की गई है।
इन – इन स्थानों से चुराई मोटरसाईकिले जिसमें पुलिस थाना सलुम्बर के मौजा खेराड,आशीर्वाद गार्डन,राजकीय चिकित्सालय सलुम्बर से एक-एक मोटरसाईकिल कुल 3 मोटरसाइकिल हिरो स्लेण्डर प्लस,पुलिस थाना झल्लारा से बरोडा,खीरावाडा से एक-एक मोटरसाईकिल कुल 2 मोटरसाइकिल हिरो स्प्लेण्डर प्लस,महाराणा भोपाल राजकीय चिकित्सालय उदयपुर से 3 मोटरसाईकिल हिरो स्प्लेण्डर प्लस,गातोड, जयसमन्द से नवरात्री मेले मे से 2 मोटरसाईकिल हिरो स्प्लेण्डर प्लस,सब्जी मण्डी सवीना उदयपुर से 2 मोटरसाईकिल हिरो स्प्लेण्डर प्लस,चौधरी हॉस्पीटल उदयपुर से 1 स्कुटी जुपीटर टीवीएस कम्पनी,गुजरात अहमदाबाद के ओडय, महादेव नगर, कुबेरनगर, रोकडनगर, ठक्क्रनगर, बापुनगर, सरसपुर, नरोडा एवं उसके अलावा अन्य स्थानो से करीब 16 मोटरसाईकिल हिरो स्पेलण्डर प्लस एवं 1 मोटरसाईकिल लिबेरो कम्पनी की बरामद की।
यू देते थे वारदात को अंजाम
वारदातो में संलिप्त बदमाशो द्वारा भीड-भाड़ वाले इलाको में रैकी कर घटना के दिन मोटरसाइकिल से जाकर घटनास्थल से करीब 100-200 मीटर की दूरी पर मोटरसाइकिल को रोक कर एक व्यक्ति के द्वारा खड़े रहना एवं अन्य के द्वारा बिना मोबाईल का उपयोग किये मोटरसाईकिल की पिन निकाल कर स्टार्ट कर गांवो के अन्दरूनी रारतो से फरार हो जाना।उक्त अभियुक्तगणो के द्वारा अधिकतम हिरो स्प्लेण्डर प्लस ब्लेक एवं सिल्वर कलर की मोटरसाईकिल को निशाना बनाकर चुराना पाया गया है।
वारदात के खुलासे में यह रही पुलिस टीम
सलुम्बर थानाधिकारी परमेश्वर पाटीदार,स.उ.नि जीवतराम, हैड कानि. चौकी प्रभारी जावद विक्रम सिंह,कानि.मुकेश कुमार,गोपालकृष्ण,किशनाराम,अशोक कुमार की भुमिका रही। वही उक्त वारदात का खुलासा करने मे जीवतराम स.उ.नि., विकम सिंह हैडकानि,गोपालकृष्ण कानि एवं मुकेश कुमार कानि की अहम भुमिका रही।
