बांसवाड़ा : पुजारी हत्याकांड के 3 आरोपी अहमदाबाद से डिटेन,मुख्य आरोपी ने बीच रास्ते में पुलिस की रिवॉल्वर छीनकर पुलिस पर तानी, डीएसपी की गोली से घायल

गत 22 दिसंबर को जानामेड़ी गांव में पुजारी की गोलीमारकर हत्या करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने डिटेन तो कर लिया। पुलिस घेरे में भागने की कोशिश में एक मुख्य आरोपी जानामेड़ी निवासी आकाश पुत्र मोहनलाल खांट आरोपी पुलिस की फायरिंग में घायल हुआ और अन्य दो आरोपी टिंबा गामड़ी निवासी शैलेश पुत्र रमनलाल गर्ग और भागाकोट निवासी नरेशसिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह भागते वक्त गिरने के कारण घायल हुए। जिन्हे इलाज के लिए एमजी अस्पताल लाया गया। गोलीबारी में घायल आकाश को उदयपुर रेफर किया गया है।

इस पूरे मामले में एसपी अभिजीत सिंह ने बताया कि 16 दिन से पुलिस आरोपियों की तलाश में थी, इसी बीच पुलिस को सूचना मिली थी कि संदिग्ध आरोपी अहमदाबाद में छिपे हैं। इस पर शनिवार सुबह एएसआई विवेकाभान के साथ टीम को अहमदाबाद रवाना किया। सुबह करीब 11.30 बजे विवेकभान ने आलाधिकारियों को सूचित किया कि तीनों आरोपियों को अलग अलग जगह से डिटेन कर लिया है जुर्म भी उन्होंने कबूल कर लिया है। टीम वहां से आरोपियों को लेकर निकली, राजस्थान बॉर्डर पर आते ही दूसरा जाब्ता भी उन्हें सुरक्षित लाने के लिए पहले से वहां खड़ा था इसमें सदर सीआई सहित डीएसपी भी मौजूद थे।

पुलिस आरोपियों को लेकर सज्जनगढ़, कलिंजरा होते हुए बोरवट वाया भचडिया मोड़ होते हुए सदर थाने ला रही थी। शाम करीब 7.30 बजे भचड़िया मोड़ पहुंचे ही थे तभी मुख्य आरोपी आकाश ने टॉयलेट जाने के लिए पुलिस से गाड़ी रुकवाई, अन्य दो आरोपी भी यही कहकर नीचे उतरे। लेकिन नीचे उतरते ही आरोपियों में इशारों इशारों में तय कर लिया भगाने के लिए क्योंकि यह इलाका उनकी पहचान का था।पीछे आ रहे डीएसपी सूर्यवीर सिंह भी गनमैन के साथ गाड़ी से नीचे उतरे। तीनों आरोपियों ने भागने के लिए पुलिस के साथ धक्का मुक्की की। मुख्य आरोपी आकाश ने एसएचओ दिलीप सिंह की रिवॉल्वर छीन ली और पुलिस पर तान ली।

डीएसपी ने आरोपियों को सरेंडर की चेतावनी दी लेकिन उन्होंने एक नहीं सुनी। आकाश पूरी तरह पुलिस पर फायर करने के मूड में खड़ा हो गया। तभी डीएसपी सूर्यविरसिंह ने अपनी पिस्टल से बहुत सतर्कता से आकाश के पैर पर गोली चलाई तो आकाश नीचे गिर गया। अन्य दो आरोपी शैलेश और नरेश भी भागने लगे। वो भागे तो सही लेकिन नीचे गिरने के घायल हो गए। पुलिस जाब्ते ने तीनों को मौके पर धर लिया। जिन्हे अस्पताल लाया गया।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!