ऋषभदेव पोस्ट ऑफिस में तीन माह से बंद पड़े लेन देन को शुरू कराने की मांग सांसद मीणा से मिला प्रतिनिधि मण्डल

ऋषभदेव । स्थानीय पोस्ट ऑफिस में पिछले तीन माह से बंद पड़े लेन-देन व अन्य कार्यों के नहीं होने से जनता को हो रही भारी परेशानी के निदान की मांग को लेकर जिला पोस्ट फोरम के सदस्य पारस जैन व भाजपा जिला मंत्री अमित कलाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने उदयपुर सांसद अर्जुन लाल मीणा से मुलाकात कर ऋषभदेव पोस्ट ऑफिस में शीघ्र ही सभी कार्य सुचारू रूप से प्रारम्भ कराने कि मांग की है। प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि इस पोस्ट ऑफिस में 1000 से अधिक सुकन्या समृद्धि, बचत, आर डी, पोस्टल लाइफ इंश्योरेंस, महिला अल्प बचत, अभिकर्ता, पेंशनर सहित हजारों खाते जुड़े हैं । पोस्ट ऑफिस में अब वरिष्ठ नागरिकों के लेनदेन नहीं हो रहे हैं और न ही नई आर डी, बचत खाते, किसान विकास पत्र नहीं मिल रहे हैं, वरिष्ठ नागरिक, पेंशनर्स जमा राशि नहीं ले पा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लोगों ने एमआईएस योजना में लाखों रुपए की राशि जमा कर रखी है, लेकिन अब ब्याज नहीं मिल रहा है, जिससे वरिष्ठ नागरिकों व पेंशनरों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई गांव के बीपीएम परेशान है उनके भी खातो में लेनदेन नहीं हो रहा है। सांसद मीणा को बताया कि पोस्ट ऑफिस में लेनदेन व अन्य कार्य बंद होने से क्षेत्र वासियों को ऋभदेव से 17 किलोमीटर दूर खेरवाड़ा में स्थित पोस्ट ऑफिस जाना पड़ रहा है। जहां आने-जाने में समय व धन की बर्बादी होती है। कई बार भीड़ रहने से नंबर तक नहीं आता है, ऐसी स्थिति में खाली लौटना पड़ता है। आपको बता दे कि ऋषभदेव पोस्ट ऑफिस में 50 से अधिक महिला एस एस के अभिकर्ता हैं। उनको भी अपने खाता धारकों की आर डी व अन्य योजनाओं में जमा कराने के लिए राशि लेकर खेरवाड़ा आना-जाना पड़ रहा है। पोस्ट ऑफिस में रजिस्ट्री, पार्सल बुक नहीं होने से विभाग को भी आर्थिक नुकसान हो रहा है। तथा आमजन भी परेशान हैं। लेकिन विभागीय अधिकारी लापरवाही बरत रहे हैं। पोस्ट मास्टर ने बताया कि उच्च अधिकारियों को बता दिया है, लेकिन उनकी ओर से भी पोस्ट ऑफिस को सुचारू चलाने बाबत अभी तक कोई कार्यवाही नहीं की गई है। क्षेत्र की जनता में काफी रोष एवं आक्रोश व्याप्त है ।

0
0

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed

error: Content is protected !!